फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसी ने आसान, किसी ने मुश्किल बताई परीक्षा

Mon, 27 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले में एचसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट का प्रश्न पत्र बेहद मुश्किल रहा। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा काफी कठिन थी और प्रश्न पत्र मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव था। हरियाणा के संदर्भ से लेकर बजट, संस्कृति, इतिहास और विज्ञान आदि से सवाल पूछे गए थे। भूगोल के सवालों ने काफी परेशान किया, वहीं हरियाणा बजट से जुड़े सवाल आसान रहे।
विज्ञापन

दोपहर की शिफ्ट में करीब 5:20 पर परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थी खासे खुश नजर आए, उन्होंने बताया कि पहले पेपर के मुकाबले यह काफी आसान था। अभ्यर्थी साहिल ने बताया कि वे रेवाड़ी से पेपर देने आए हैं। सुबह के पेपर का स्टाइल 2023 के यूपीएससी की तरह ही था और यह पूरी तरह प्रमाणित व मध्यम स्तर का था। शाम की शिफ्ट का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा। इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति भी बनी रही। सड़कों पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया और आम लोगों को राहत दी।

रविवार को 37 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, भिवानी समेत कई जिलों के अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी सचिन ने बताया कि दूसरी शिफ्ट का पेपर काफी लंबा था। कई सवाल लंबे थे और लिखने में पूरा समय लगा। उन्होंने बताया कि पेपर आसान था, इसलिए वे पूरा हल कर पाए, लेकिन पहली शिफ्ट का पेपर काफी मुश्किल था।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी रौनक ने बताया कि पेपर काफी आसान था और सभी सवाल लिखने में मजा आया। सभी सवाल उनकी तैयारी के अनुरूप थे। हालांकि पहली शिफ्ट का पेपर थोड़ा मुश्किल था और जियोग्राफी ने काफी परेशान किया।

अभ्यर्थी साहिल ने बताया कि पेपर उनकी तैयारी के अनुरूप आया था। हालांकि सवालों के अनुरूप समय थोड़ा कम था, लेकिन उन्होंने पेपर पूरा हल किया। वहीं पहली शिफ्ट का पेपर मध्यम स्तर का रहा।

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एग्जाम सेंटर से बाहर आकर पेपर दिखाती अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें