कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 8 और 9 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्राथमिक शिक्षक संघ की डेलीगेट बैठक की तैयारी को अंतिम रूप देना रहा।
इस सम्मेलन में देशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।बैठक में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मिड डे मील योजना में अपर्याप्त बजट और शिक्षकों पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव को लेकर विरोध जताया गया। स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता और अंबाला व यमुनानगर में शिक्षकों की कमी को लेकर भी मांग उठाई गई।
संगठन ने कहा कि चुनाव और जनगणना जैसे कार्यों में शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार डाला जाता है, जिसे संतुलित किया जाना चाहिए। बैठक में संगठन की एकजुटता मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन देवेंद्र दहिया की ने की जिसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान, राज्य प्रधान तरुण सुहाग और राज्य महासचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते शिक्षक। स्वयं