फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर हमलाकर छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थीम पार्क के समीप बाइक सवार युवकों ने एक छात्र पर हमला कर दिया। आरोपी छात्र के गले से सोने की चेन भी छीन कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ज्योति नगर के रहने वाले समीर अरोड़ा ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में बीटेक कर रहा है। वह अपने दोस्त नितिन के साथ उसकी गाड़ी में सवार होकर थीम पार्क के पास बने शौचालय के पास खड़ी अपनी बाइक लेने आया था। दोस्त की गाड़ी से उतर कर अपनी बाइक की तरफ जा ही रहा था तभी बिरला मंदिर की ओर से पांच-छह बाइकों पर सवार कुछ युवक आए और उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन युवकों के हाथों में डंडे व नुकीली चीज थी। इन युवकों में एक युवक साहिल मान की उसने पहचान कर ली। आरोपियों ने नुकीली चीज से उसकी टांग पर कई जगह वार किए। आरोपियों ने उसकी डंडों से पिटाई की, जिसमें उसका फोन भी टूट गया। आरोपी उसके गले से दो तोले की सोने की चेन भी छीन कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने साहिल मान सहित अन्य के खिलाफ मारपीट व छीनाझपटी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें