फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुढ़ा पीएचसी में लगी स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन, अब 70 से ज्यादा टेस्ट यहीं होंगे

विज्ञापन
लाडवा। गुढ़ा पीएचसी में लगी स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन के उद्घाटन के दौरान सुमन सैनी को सम्मानि
विज्ञापन
बाबैन/लाडवा। गुढ़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन स्थापित होने से अब गुढ़ा समेत आसपास के 24 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए लाडवा अस्पताल जाने की जरूरत कम होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी इस मशीन के माध्यम से 70 से अधिक प्रकार के टेस्ट किए जा सकेंगे। पहले इन जांचों के लिए स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ नमूने लाडवा अस्पताल भेजता था, लेकिन अब प्राथमिक स्तर पर ही जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शनिवार को पीएचसी गुढ़ा में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क मशीन का शुभारंभ किया। मशीन एम3एम फाउंडेशन की ओर से पीएचसी को दान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी और जांच के लिए अस्पताल जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।

क्या है स्मार्ट हेल्थ कियोस्क

स्मार्ट हेल्थ कियोस्क एक स्वास्थ्य जांच मशीन है, जिसके माध्यम से एक ही स्थान पर कई प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जा सकती है। गुढ़ा पीएचसी में स्थापित मशीन से 70 से अधिक प्रकार के टेस्ट किए जा सकते है। इससे ग्रामीणों को पीएचसी स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


सुमन सैनी ने कहा कि यह केवल एक मशीन का दान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में निवेश है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। एम3एम फाउंडेशन के प्रधान एश्वर्या महाजन ने सुमन सैनी का आभार जताया और फाउंडेशन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने सुमन सैनी का स्वागत किया।

लाडवा में जल्द बनेगा 50 बेड का अस्पताल

सुमन सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा के बाद इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। स्टाफ बढ़ाने की भी मंजूरी मिली है। इसी महीने सीएचसी लाडवा में एक बेहोशी विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। बरोट और गुढ़ा केंद्र पर भी एक-एक चिकित्सा अधिकारी लगाया गया है। सीएचसी लाडवा के नवीनीकरण के लिए 51 लाख रुपये का विशेष अनुदान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें