फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में गैंगस्टर कृष्ण दादुपुर के मोबाइल प्रयोग मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जेल में गैंगस्टर कृष्ण दादुपुर की ओर से प्रयोग मोबाइल फोन बरामद मामले में सीआईए 2 की टीम ने छठे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया है। इसके बाद टीम ने उसे अदालत में पेश करने के बाद वापस जेल में भेज दिया है। आरोपी की पहचान दीदार नगर के रहने वाले अजय उर्फ काली के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के नेतृत्व में कैदियों की तलाशी के दौरान ब्लॉक नंबर चार के कमरा नंबर दो के बाथरूम से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ था। जांच में पाया गया कि यह फोन गैंगस्टर कृष्ण कुमार दादुपुर की ओर से उपयोग किया जा रहा था। मामला थाना शहर थानेसर में दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान 25 अगस्त को कृष्ण कुमार, राजेश उर्फ भूरिया, विशाल उर्फ लाडी और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। 26 सितंबर को हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को भी हिरासत में लिया गया। अब टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए रविवार को अजय उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें