फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिट्टी धुंध जग चानन होय की स्वर लहरियों से गूंजी प्रभात फेरी, संगत ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Tue, 14 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहाबाद। पहले पातशाह गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब प्रभातफेरियां निकाल रहा है। सोमवार को यह प्रभातफेरी डॉ. हरनाम सिंह गली में सरबजीत सिंह चीमा के निवास पर पहुंची। निशान साहिब की छत्रछाया से सुसज्जित प्रभात फेरी का स्वागत मोहल्ला की संगत ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ किया।

हजूरी रागी जत्था भाई लखविंदर सिंह के साथ संगत ने मिट्टी धुंध जग चानन होया......आदि शब्दों का गायन किया। तत्पश्चात मुख्य ग्रंथि ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने गुरु इतिहास से संगत को जोड़ा और अंत में बानी गुरु गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवादार दीपक पन्नू ने बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी जागीर विहार कॉलोनी में सुखविंदर सिंह के निवास पर पहुंचेगी, जबकि बुधवार की प्रभातफेरी का आयोजन बिजली कॉलोनी में गुरदीप सिंह फौजी के निवास पर पहुंची। इस मौके बिल्ला वढेच, प्रभजीत सिंह तनेजा, पार्षद नवनीत कौर, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, मलविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, राजदीप कौर और इशप्रीत सिंह सहित संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें