फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करने पर दो पक्ष के छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत दिनों गांव सुल्तानपुर में पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन, हरकेश, बाकेश उर्फ बीरू, बाली राम, अश्वनी व नानू राम को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने इन आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
नानू राम वासी सुल्तानपुर ने 24 जनवरी को थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 13 जनवरी को उसका पड़ोसी शक्तिमान उसके घर के पास गली में खड़ा होकर मोबाइल पर तेज आवाज में बातचीत कर रहा था। उसके पिता बाली राम ने उसे कहीं ओर जाकर बात करने को कहा तो इस पर शक्तिमान भड़क गया था। इसी बात को लेकर शक्तिमान ने अपने भाई बीरु, सोनू, उसकी माता और पिता पवन कुमार के साथ लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी माता व पिता के साथ भी मारपीट की थी। बयान पर थाना बाबैन में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 25 जनवरी को हरकेश वासी सुल्तानपुर ने थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 13 जनवरी को उसके पड़ोसी बाली राम ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में वह रिक्शा लेकर गली से आ रहा था। उसी समय उसका भाई बाकेश अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसके भाई बाकेश को बालीराम ने कहा कि वहां से जाने के लिए मना किया। उसके भाई ने एतराज जताया तो उसने अपने दोनों बेटे नानू राम, अश्वनी, अपनी पत्नी और अपनी पुत्रवधू को बुलाकर उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने उसकी माता के साथ भी मारपीट की। वह अपने पिता के साथ घर पर पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की थी। बयान पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष के आरोपी पवन, हरकेश व बाकेश, बाली राम, अश्वनी व नानू राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें