फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में मासूम सहित छह की मौत

विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं डॉ. जसकिरण। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी की तीसरी लहर घातक साबित होने लगी है। तीसरी लहर में एक मासूम सहित छह मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड से बढ़ता मौत का आंकड़ा देख स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को तत्काल अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने 912 में से 73 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 399 सैंपलों की जांच करके 144 लोगों को कोविड की पुष्टि की है। इनमें विदेश से पहुंचे तीन यात्रियों के अलावा 25 विद्यार्थी भी शामिल हैं। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 24 हजार 824 तक पहुंच गया है। इनमें से 23 हजार 549 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 363 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 314 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 651943 में से 625965 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 912 तक पहुंच गई है। इनमें से 839 मरीजों को होम आइसोलेट हैं और 73 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से वापस आने वाले कोरोना पॉजिटिव 81 यात्रियों के जीनोम सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे, लेकिन अभी तक मात्र दस सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्क सहित विभिन्न देशों से अब तक 4857 यात्री कुरुक्षेत्र लौटे हैं। हाई रिस्क से पहुंचे 2758 में से 187 और अन्य देशों से 206 यात्री अभी ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

308 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में 308 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इतना ही नहीं, संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, जिले में 69 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें