फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 711618 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है कोविड निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को सात व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं 16 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 46 हो गई है, जिनमें से 45 को होम आइसोलेट व एक को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब तक लिए गए 738891 सैंपलों में से 711618 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 262 कोविड के सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 110 और रैपिड एंटीजन के 152 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.35 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.65 पर है। अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 46 है।
वीरवार को सात व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई हैैै और 16 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 26984 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26540 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है तथा 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज शुक्रवार को 46 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को आठ और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 40 जगहों पर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें