कुरुक्षेत्र। जिला में कोरोना के मामले लगातार सामने आने लगे हैं। बुधवार को भी सात नए मरीज मिले हैं। अब तक सात लाख 61 हजार 531 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 27442 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 29 केस अभी सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 790760 में से 761531 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 322 कोविड के सैंपल लिए गए हैं जिसमें आरटी पीसीआर के 275 और रैपिड टेस्ट के 47 सैंपल शामिल है। बुधवार को सात व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और रिकवर होने पर छह मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पॉजिटिव 27 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और दो मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।