इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। निकटवर्ती गांव में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने युवक पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज छात्रा की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी करीब 17 साल की बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इसी स्कूल में 12वीं कक्षा का एक युवक उसकी बेटी को तंग करता था। आरोपी उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी से तंग होकर उसकी बेटी ने फंदा ने लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बाक्स
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
-
थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।