फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में सेल्फी प्वाइंट बना युवाओं का आकर्षण केंद्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में लगे सेल्फी पॉइंट पर प्रधानमंत्री के कटआउट संग सेल्फी लेता आमजन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान आयोजित हुआ। इस दौरान बनाया गया सेल्फी पॉइंट युवाओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम में खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए। उन्होंने नरेंद्र मोदी के कटआउट और विशेष सेल्फी फ्रेम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी लोग देर तक सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन

अभियान की थीम पर एक विशेष सेल्फी बूथ तैयार किया गया था। इस बूथ पर नरेंद्र मोदी का कटआउट और अभियान का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित था। युवाओं ने सेल्फी और ग्रुप फोटो लेकर नशामुक्त भारत का संकल्प सोशल मीडिया पर साझा किया। विद्यार्थियों ने कहा कि सेल्फी पॉइंट ने संदेश को अलग अंदाज में युवाओं तक पहुंचाया। इससे कार्यक्रम के प्रति उत्साह बढ़ा और नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें