फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर में बेअदबी करने के आरोपी को फांसी देने की मांग, हिंदू संगठनों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के ऐतिहासिक काली मंदिर में बेअदबी का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले में हिंदू संगठन आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। वहीं पंजाब के एक पूर्व अधिकारी द्वारा हिंदुओं के खिलाफ गलत टिप्पणी करने पर भी हिंदू संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर मंदिरों, मठों व आश्रमों की सुरक्षा दुरुस्त करने की मांग रखी है।
विज्ञापन

पिहोवा में विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर पटियाला के काली मंदिर में हुई बेअदबी की घटना के खिलाफ रोष जताया। इससे पहले हिंदू संगठन बुधवार को भगवान परशुराम चौक पर एकत्रित हुए। यहां से घटना के आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए रोष मार्च निकाला। मेन बाजार से होते हुए प्रदर्शनकारी सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे। इस दौरान हिंदू संगठनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। शिव सेना हिंदुस्तान के जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पटियाला के काली मंदिर में हुई बेअदबी की घटना सोची समझी साजिश है। आरोपी को मंदिर के पुजारियों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया, मगर पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। इससे पूरे हिंदू समाज में पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पंजाब के एक पूर्व अधिकारी ने भी हिंदुओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। पंजाब सरकार से मांग है कि हिंदू समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुरेंद्र गोयल, नरेश कुमार, अमित कुमार, जगीर मोर, जगदीश तनेजा, युधिष्ठिर राय बहल, अंकित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें