फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए मजबूर करने का दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत माह पूर्व जिला न्यायवादी के बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हरविपिन उर्फ विपिन वासी चमरोडी (यमुनानगर) को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी कनिका को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
थाना शहर थानेसर पुलिस को 27 मार्च को दी अपनी शिकायत में सुरेश चंद ने बताया था कि उसकी पुत्रवधू कनिका का 26 मार्च को बैंक से संबंधित परीक्षा थी। परीक्षा के चलते कनिका अपने मायके गई हुई थी। पिछले सप्ताह ही रजत कनिका को लेने मायके गया तो वहां कनिका के रिश्तेदारों ने परेशान किया था। यह बात उसने घर आकर उसे बताई थी। 27 मार्च को कनिका ने मां सुमन, मामा विपिन और नाना कमल के पास फोन किया और रजत के साथ न रहने की बात कही थी। तब कनिका के मामा और नाना उसे लेने घर आ गए थे। उन्होंने रजत को खरी-खोटी सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रजत ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायत पर रजत की पत्नी कनिका, सास सुमन, रिश्तेदार हरविपिन उर्फ विपिन और कमल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई, जिसमें सीआईए एक ने मामले की जांच करते हुए 14 अप्रैल को कनिका को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी हरविनित उर्फ विपिन को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें