फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के लिए एसडीएम ने सरस्वती तीर्थ स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल कुमार दून। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंहुचे।उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थली के पावन सरस्वती तीर्थ पर 19 जनवरी से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस महोत्सव को क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ तमाम सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के लिए चल रही साफ-सफाई व अन्य सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और जहां-जहां खामियां पाई गईं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के सफल आयोजन में सभी का सहयोग अति आवश्यक है। सरस्वती महोत्सव का सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 19 से 25 जनवरी तक किया जा रहा है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें