फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नृत्य प्रतियोगिता में सार्थक स्कूल की छात्राएं प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रैंप पर प्रस्तुति देती महिलाएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा फाउंडेशन ऑफ डेफ वुमन ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों और महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके साथ ही पीएनबी बैंक के एजीएम जयपाल सैनी और गुंजन उपाध्याय ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रस्ट की प्रधान गीता मलिक, उप प्रधान बबीता जैन, जनरल सेक्रेटरी मोनिका खुराना, निधि जैन और स्पोर्ट्स सेक्रेटरी प्रियंका सैनी ने अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का रैंप शो प्रस्तुत किया गया जिसमें पांच प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रस्तुति दी। इसके साथ ही सार्थक बधिर विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी और रोटरी स्कूल अंबाला की छात्राओं ने पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति दी। सार्थक स्कूल की छात्राएं नृत्य में प्रथम व रोटरी स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थियों के बीच मेहंदी, रंगोली व हेयर स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रश्मि कटारिया ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिभागी का विकास, सृजनात्मकता, नवाचार, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर सार्थक स्कूल की टीम मैडम संतोष सलूजा, रीना, शरण, रीना, हर्ष, नीलम, पूनम सलूजा, सुनीता सैनी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें