फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जन कल्याण मंच ने कुष्ठ आश्रम में बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच समाजसेवी संस्था ने बिशनगढ़ गांव के पास श्री राम कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए। जनकल्याण मंच संस्था के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी, संरक्षक डीआर भटनागर ने बताया कि जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करने में अग्रणी भूमिका निभाती है। जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना ही पुण्यात्मक कार्य है। प्रधान दलबीर मलिक, सलाहकार राजकुमार वालिया ने कहा कि जनकल्याण मंच सर्दियों में छात्रों को जर्सी, जूते एवं जुराब बांटता है। संस्था 9 दिसंबर को रावगढ़ स्कूल में छात्रों को जूते एवं जुराब वितरित करेगी। उपाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कुष्ठ रोगी समाज का हिस्सा हैं, इसलिए सभी को इनकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर केसी वर्मा, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह, कुलदीप सिंह, दलवीर मलिक, बलदेव सिंह सैनी, अमरजीत पांचाल, शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें