फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्रोच्चारण के बीच हजारों दीपों से रोशन हुआ सन्निहित सरोवर, मुख्यमंत्री ने निभाई दीपदान की परंपरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स​न्निहित सरोवर पर दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी अर्ध्य देते हुए। आयोजक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को सन्निहित सरोवर पर दीपदान किया गया जिस दौरान जलाए गए हजारों दीपों से सरोवर रोशन हो उठा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीपदान की परंपरा निभाई और पूजा अर्चना कर अर्घ्य भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक सन्निहित सरोवर के तट पर गीता जयंती के दिन दीपोत्सव मनाना एक गौरव का विषय है। इस दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी विश्व के हर जनमानस तक पहुंचेंगी। इससे हर मानव का जीवन अलौकिक और विकसित होगा।

मुख्यमंत्री के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच दीपदान किया। मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और गीता मनीषी काे श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा के साथ-साथ शहर की विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बहुत ही खुशी व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा।
इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन जयसिंह पाल, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन संजय बठला, नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सोहन लाल रामगढ़, प्रदीप झांब, सुशील राणा, डाॅ. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डाॅ. संदीप छाबड़ा, गुरदयाल सुनहेड़ी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दीपदान में इन संस्थाओं की रही भागीदारी
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा, श्रीमद्भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय, गीता निकेतन विद्यालय मोहन नगर, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेजर नितिन बाली विद्यालय, गीता निकेतन विद्यालय सेक्टर तीन, गीता बाल घर, महादेव गोशाला, प्रजापत धर्मशाला, ब्रह्मपुरी आश्रम, सैनी समाज धर्मशाला, अंतरराष्ट्रीय जाट सभा एवं धर्मशाला, गुर्जर सभा, कश्यप सभा, सैन सभा, पाल सभा, राजपूत सभा, पांचाल सभा के अलावा अन्य सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं और पार्षद एवं गणमान्य लोग शामिल रहे।
दीपोत्सव से संस्थाओं के नाम किए रोशन
दीपदान के दौरान सन्निहित सरोवर पर बेहद आकर्षक नजारा दिखाई दिया। इस दौरान सभी लोग उत्साहित दिखाई दिए और हजारों दिए जलाकर सरोवर को रोशन कर दिया। संस्थाओं के नाम भी दीपों से रोशन किए गए।

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी अर्ध्य देते हुए। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें