फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस और क्राफ्ट मेले का समापन आज, ब्रह्मसरोवर पर उमड़ा पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में पर्यटक ब्रह्मसरोवर के तट पर पहुंचे। पर्यटकों ने यहां पर लगे स्टालों पर खरीदारी के साथ विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी लोक संस्कृति के बारे में जानकारी ली और लोक नृत्य का आनंद भी उठाया। पर्यटकों को देखकर कलाकारों और शिल्पकारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। आज मेले के आखिरी दिन और रविवार की छुट्टी होने से काफी संख्या में पर्यटकों के ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

गीता महोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की तरफ से जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के कलाकार ब्रह्मसरोवर के घाटों पर अपने-अपने प्रदेशों की लोक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कलाकारों के हौसले रोजाना पर्यटकों की भीड़ को देखकर बुलंद हो जाते है। जब कलाकार को तालियां बजाते हैं तो उनका उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। इस महोत्सव ने हरियाणा ही नहीं पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। महोत्सव में एनजेडसीसी के अधिकारी जरनैल सिंह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को एक सूत्र में पिरो रहे हैं और विभिन्न प्रदेशों में कला और संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें