फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में संजीदा ने जीते तीन पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंचकूला में आयोजित एसजीएफआई हरियाणा राज्य रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा संजीदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। अंडर-17 आयु वर्ग में संजीदा ने 3000 मीटर रोड रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 1000 मीटर ट्रैक रेस और 500 मीटर रेस में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तीनों स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संजीदा का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता पांच से सात सितंबर तक पंचकूला में आयोजित की गई। संजीदा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी गति, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। राज्य स्तर पर तीन पदक हासिल करने के बाद विद्यालय में भी छात्रा की उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। इसी प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की कक्षा बारहवीं की छात्रा तन्वी गगन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तन्वी ने 1000 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया।


विद्यालय ने उपलब्धि पर जताई खुशी

प्रधानाचार्य रीटा गोयल ने संजीदा और तन्वी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने दोनों छात्राओं की मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संजीदा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें