फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बाजार में नालों का कचरा वापस फेंका

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 7 में घर-घर से कचरा उठान कर रहे टिप्पर को रोककर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारि - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को वे उस समय भड़क उठे जब दुकानदारों ने बाजार में अवरुद्ध नालों से कचरा निकलवाया। सूचना मिलने पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने दुकानदारों द्वारा उठाया जा रहा कचरा रुकवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निकाला गया कचरा वापस नालों में ही बहा दिया। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि नालों की सफाई की गई तो दुकानदारों को भी उनके विरोध का सामना करना पड़ेगा। उधर, दमकल विभाग की सख्ती का भी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हुआ। सुबह नौ बजे तक ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया गया था। लेकिन शाम तक भी कोई दमकल कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटा। वे सभी सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर ही नारेबाजी करते रहे। घरों से कचरा उठाने वाले टिप्परों के पहिये वीरवार को भी थमे रहे। अधिकतर चालक और सहायक भी धरने में शामिल थे।

विरोध प्रदर्शन और बाजार के हालात
सफाई कर्मचारी थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहाट की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। बाजार में कचरा उठान के विरोध के बाद कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय पर धरने पर लौट गए। निगरानी के लिए टीमें भी बनाई गईं। ये टीमें दुकानदारों और आसपास के लोगों से अपने समर्थन में आने की अपील कर रही थीं। कचरा न उठाने देने के कारण बाजार के हालात बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का एलान
कर्मचारियों ने स्पष्ट एलान किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं। तब तक वे न तो खुद कचरा उठाएंगे और न ही किसी और को उठाने देंगे। दमकल विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। उनकी मांगों को लेकर यह गतिरोध जारी है।

मुख्यालय पर भेजी रिपोर्ट : संदीप
जिला फायर ऑफिसर संदीप कुमार का कहना है कि लाडवा के निलंबित हो चुके एक कर्मचारी सहित 39 कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। नोटिस के बावजूद एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटा। रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।


कन्या स्कूल के आगे कचरा, मुंह ढांपकर निकलते हैं लोग
शहर में जहां जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं वहीं बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के समीप स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के गेट के सामने भी कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिसमें से हर समय दुर्गंध व धुआं उठता रहता है। यहां से निकलने वाले लोग मुंह ढांपकर ही जाते हैं जबकि दुर्गंध से आसपास के लोगों के साथ-साथ स्कूल की छात्राओं व स्टाफ को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


बिगड़ चुके बाजार के हालात
शहर में बाजार के हालात पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं। नाले अवरुद्ध हैं। बाजार की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। पिछले कई दिनों से बने इन हालात का कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों में बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें