फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में समायरा ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्रा समायरा। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सैंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा तीसरी की होनहार छात्रा समायरा ने खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। समायरा ने ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सहभागिता के साथ आयोजित की गई जिसमें समायरा ने सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग की 24-26 किलोग्राम भार श्रेणी में भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समायरा की सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। समायरा के माता-पिता और प्रशिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और लगन पर गर्व व्यक्त किया है। प्रबंध निदेशिका अंजलि मारवाह और स्टाफ ने समायरा को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें