फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंगर हॉल का किया शिलान्यास 22 लाख की सहायता की घोषणा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान से जुड़ने का संदेश देते  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता म - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महर्षि वाल्मीकि सभा और आश्रम में समाज की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आश्रम परिसर में बनने वाले लंगर हॉल का विधिवत शिलान्यास किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।लंगर हॉल के निर्माण के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 11-11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने मंत्रियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि व्यक्ति अपने कर्म, साधना और सद्भावना से समाज को नई दिशा दे सकता है। मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल वाल्मीकि समाज ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक हैं। रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर उन्होंने मानवता, मर्यादा, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि रेलवे स्टेशन रखने की मांग पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि यह विषय केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने स्तर से केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और मंजूरी मिलने पर इस मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र।  वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान से जुड़ने का संदेश देते  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता म- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें