फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब का दो दिवसीय वार्षिक पारिवारिक भ्रमण कसौली में संपन्न

विज्ञापन
कसौली का पारिवारिक भ्रमण दौरान रोटरी क्लब के सदस्य।
विज्ञापन
लाडवा। रोटरी क्लब लाडवा का दो दिवसीय पारिवारिक भ्रमण हिमाचल के कसौली में संपन्न हुआ। भ्रमण में क्लब के 35 सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए। प्रोजेक्ट चेयरमैन डाॅ. अमृत गर्ग ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्लब का वार्षिक पारिवारिक टूर आयोजित किया गया। इसमें सभी सदस्यों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

क्लब प्रधान संजीव जिंदल ने कहा कि रोटरी क्लब के पांच प्रमुख कार्यक्षेत्रों में क्लब सर्विस अहम है। इसके अंतर्गत हर वर्ष मनोरंजक स्थल पर पारिवारिक भ्रमण करवाया जाता है। इस बार का टूर कसौली में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से आपसी समन्वय बढ़ता है। भ्रमण के दौरान रोटरी सदस्यों और परिवारों ने विभिन्न मनोरंजक गेम खेले। गायन, नृत्य और प्रतिभा की अन्य विधाओं का प्रदर्शन किया गया। साथ ही योग सत्र का आयोजन कर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें