फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरतालिका तीज का बताया महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सनातन धर्म में सभी त्योहारों एवं उत्सवों का अपना विशेष महत्व होता है। इनमें हरतालिका तीज का त्योहार भी शामिल है।
विज्ञापन

हरतालिका तीज के अवसर पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में महंत की प्रेरणा से विशेषकर महिला श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति भाव के साथ पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मंगलवार को हरतालिका तीज का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज पूजन से वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल होता है और विवाह से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। महंत ने बताया कि हरतालिका तीज पूजन के बाद आज से गणेश उत्सव पूजन भी प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें