फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना: 15 सितंबर तक नवाचारों का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत की इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना के नामांकन जारी हैं। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी 15 सितंबर तक अपने मौलिक विचारों का नामांकन कर सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने स्कूलों से अधिक गुणवत्तापूर्ण विचारों का नामांकन करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यह योजना विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान क्षमता विकसित करती है। उन्हें आसपास की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने को प्रेरित किया जा रहा है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ तरसेम कौशिक ने बताया कि प्रत्येक स्कूल से अधिकतम पांच विचार भेजे जा सकते हैं। इनमें 11वीं और 12वीं विज्ञान संकाय के अधिकतम दो विचार शामिल होंगे। विचार मौलिक, उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल होने चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्हें जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों में मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, राष्ट्रपति सम्मान और जापान यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें