फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक माह से अटका सड़क निर्माण, लोग झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के नीचे आधार में अटका सड़क निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बीआर अंबेडकर चौक से मेन बाजार की ओर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के नीचे सड़क निर्माण कार्य पिछले करीब एक माह से अधूरा पड़ा है। सड़क की खोदाई करने के बाद काम पूरा नहीं किया गया, इससे यहां से गुजरने वाले रोजाना हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिनभर सड़क पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को दिक्कत हो रही है।
हैरानी की बात यह है कि त्योहारी सीजन में भी लोगों को इस समस्या से राहत नहीं मिल पाई। त्योहारों के दौरान बाजार में आवाजाही बढ़ने के बावजूद सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। बदहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, धूल के कारण आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें