फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्पर्श पोर्टल पर एडवांस बिल की शर्त से परेशान प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्पर्श पोर्टल पर एडवांस बिल की शर्त का विरोध कर रहे प्राथमिक शिक्षको ने डिप्टी डीई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी स्कूलों को मिलने वाली ग्रांट के भुगतान की प्रक्रिया में स्पर्श पोर्टल पर एडवांस बिल अपलोड करने की शर्त के विरोध में बुधवार को प्राथमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सामान की वास्तविक खरीद और आपूर्ति से पहले जीएसटी बिल बनवाने तथा स्टॉक रजिस्टर में एंट्री करने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई। संगठन ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से लिखित दिशा-निर्देश जारी होने तक शिक्षक एडवांस बिल बनवाकर पोर्टल पर अपलोड नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेंद्र टंडन ने कहा कि शिक्षकों को बिल बनवाने के लिए दुकानदारों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दुकानदार बिना सामान की वास्तविक खरीद के एडवांस जीएसटी बिल जारी करने से आनाकानी कर रहे हैं। वहीं, सामान मिलने से पहले स्टॉक रजिस्टर में एंट्री करना भविष्य में ऑडिट और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। राज्य महासचिव संदीप चौहान ने कहा कि शिक्षक सरकारी ग्रांट का पारदर्शी तरीके से उपयोग करना चाहते हैं, लेकिन सामान प्राप्त किए बिना बिल बनवाना और स्टॉक में दर्ज करना स्वीकार्य नहीं है। विभाग को इस संबंध में स्पष्ट लिखित निर्देश जारी करने चाहिए।
संगठन ने एसपीडी के नाम जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय में सतपाल बग्गा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान सुखदेव सिंह, संरक्षक राजेश राज, वरिष्ठ संरक्षक सुधीर ढंढा, राज्य प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह और देवदत्त सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। स्पर्श पोर्टल पर एडवांस बिल की शर्त का विरोध कर रहे प्राथमिक शिक्षको ने डिप्टी डीई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें