फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो घायल

Fri, 16 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ठोल के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जडौला वासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो भतीजे सुभाषचंद और राजेश कुमार वासी जडौला बाइक पर सवार होकर ठोल जा रहे थे। गांव में पशु अस्पताल के निकट एक लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्राली चालक उनको टक्कर मार कर फरार हो गया। इस टक्कर में उसके दोनों भतीजे बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर सुभाष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें