फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए नहीं होगी कैश की जरूरत

Fri, 16 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
ई दिशा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केयू से लेकर ई दिशा केंद्रों तक कैश लेस की सुविधा पर फोकस हो चुका है, मगर बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। नोटबंदी को 37 दिन हो चुके हैं। बैंकों के बाहर कतारों का सिलसिला जारी है और कारोबार में 50 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट कारोबारी बता रहे हैं। अब कैश लेस से सिस्टम में कुछ राहत दिलाने की कसरत जारी है। इस दिशा में ई-दिशा केंद्र और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान कदम आगे बढ़ा रहे हैं। बहरहाल ई दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। उन्हें कैश देकर पर्ची कटवाने के झंझट से छुटकारा मिल गया है, क्योंकि अब कैश लेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्र में सुविधा मुहैया कराने की शुरुआत हो चुकी है।  
विज्ञापन

     
बताना चाहेंगे जिला प्रशासन के निर्देश पर थानेसर ई-दिशा केंद्र में एक निजी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट देनी होगा, जोकि केंद्र के खाते में जाएगी और कुछ ही सेकेंड में फाइल तथा पेमेंट जमा होने संबंधी स्लिप जमाकर्ता के हाथ में होगी। कैश लेस सिस्टम हैंडल कर रहे कर्मचारी दिवाकर गोयल ने बताया कि सभी लोगों की फाइल संबंधी अलग-अलग तरह की पेमेंट को पर्ची देने के बाद जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। बताया कि बुधवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया के बाद वीरवार शाम तक करीब 20 लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट जमा कराई है। बता दें कि प्राथमिकी तौर पर ई-दिशा केंद्र में एक काउंटर पर ही यह सुविधा मिल रही है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य काउंटरों को भी शामिल किए जाने की योजना बताई जा रही है। तब तक अन्य काउंटरों पर कैश को पहले की तरह लिया जाता रहेगा।   
    
माना जा रहा है कि इस सुविधा के बाद समय की बचत के साथ-साथ कैश इकट्ठा करने और लाने-ले जाने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी, जिसका फायदा आमजन के साथ-साथ कर्मचारियों तथा प्रशासन को भी होगा। बताया जा रहा है कि फिलहाल मोबाइल से निजी कंपनी ऑनलाइन कंपनी से ट्रांजेक्शन हो रही है, लेकिन कुछ ही दिनों तक एटीएम और क्रेडिट कार्ड यूज करने वाले उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए स्वाइप मशीनें भी ई-दिशा केंद्र में उपलब्ध हो पाएंगी। इसको लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।       
विज्ञापन


कैशलेस सिस्टम को बताया काफी अच्छा        
ई-दिशा केंद्र में फाइल जमा कराने आए हैदर अली और साहिल शर्मा ने कहा कि कैश लेस सिस्टम काफी अच्छा प्रयोग है। इससे समय की बचत के साथ ही पेमेंट को काफी सुविधाजनक तरीके से जमा कराया जा सकता है। बताया कि वे ई-दिशा केंद्र में वीरवार को फाइल जमा कराने आए थे। इसके लिए पेमेंट उन्होंने ऑनलाइन तरीके से की, जोकि शुरुआत में थोड़ा परेशानी भरा सिस्टम लगा, लेकिन केंद्र के कर्मियों द्वारा गाइड करने के बाद आसानी से पेमेंट ट्रांसफर हो गई। दोनों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में कैश लेस सिस्टम को बढ़ावा देने की बात कही।       
 
जल्द ही स्वाइप मशीनें भी होंगी थानेसर ई-दिशा केंद्र में: एडीसी धर्मवीर        
एडीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि थानेसर ई-दिशा केंद्र में होने वाले कार्यों को कैश लेस करने के लिए यहां ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर की शुुरुआत हो चुकी है। एक निजी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट हो रही है। जल्द ही एटीएम, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए स्वाइप मशीनें भी ई-दिशा केंद्र में लाई जाएंगी। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें