फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले से बाहर के धान पर लगेगी रोक, की जाएगी नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाजमंडियों में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब बाहरी धान पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए सीमा पर पुलिस नाकाबंदी करेगी। अनाजमंडियों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी एसडीएम, मार्केट कमेटी सचिवों और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर बाहर की धान को जिले में प्रवेश न करने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसानों की फसल को प्राथमिकता दी जाए। यदि किसी मंडी में बाहर की धान की आवक पाई गई और संबंधित अधिकारी इसे रोकने में असफल रहा, तो सरकार द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने खरीद से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक भी की और कहा कि सरकार ने धान खरीद को लेकर सभी तरह की गाइडलाइन जारी कर दी हैं और सभी अधिकारियों को इन गाइडलाइन की सख्ती से पालन करना है। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद पर सरकार का विशेष फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें