फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल तक किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। जायदाद में हक देने का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी छह साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा, मगर महिला ने जायदाद में हिस्सा मांगा तो आरोपी ने उससे मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह राजीव कुमार के साथ पिछले छह साल से रह रही थी। वह विधवा है और आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को अपनाने का झांसा देकर अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसमें आरोपी के माता भी शामिल है। राजीव सट्टे का कार्य करता है। आरोपी ने उसे घर, प्लॉट व अपनी जायदाद में हिस्सा देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसने अपना हक मांगा तो आरोपी ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया। उसके साथ 28 अप्रैल की रात राजीव, उसके साथी विशाल व अन्य दो युवकों ने मारपीट की। अगले दिन उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें आरोपी ने धोखे से फैसला लिखवा लिया था। दुबारा शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी राजीव व उसके साथ राजीव के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें