फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आंधी संग बारिश, गिरे पेड़ और बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार बुधवार की देर शाम राहत मिल गई। शाम छह बजे अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई जो देर रात्रि तक जारी रही।
आंधी के कारण शाम छह बजे ही रात जैसा नजारा दिखाई दिया। वाहन चालक सड़कों पर लाइटें जलाकर चलते हुए नजर आए, वहीं आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिर गए। पेड़ गिरने से जहां यातायात बाधित हो गया तो भी बिजली के खंभे गिरने से कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। देर रात तक बूंदाबांदी का मौसम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और लू के चलते लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलती रही, जिससे जीना मुहाल रहा। शाम होते-होते अचानक मौसम में बदलाव हुआ। पहले काली घटाएं छा गईं, जिसके चलते ब्लैक आउट छा गया और रात जैसा नजारा बन गया। यह मौसम देख लोग हैरान रह गए। कुछ देर बाद ही आंधी चली और झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें