कुरुक्षेत्र। एनसीबी यूनिट ने अंबाला-कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव ठोल के पास एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला जिला के रहने वाले दलजीत सिंह उर्फ डिल्ला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 794 ग्राम अफीम और तस्करी में प्रयोग कार बरामद की गई।
एनसीबी इंचार्ज ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। थाना इस्माईलाबाद में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अन्य संलिप्त तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। आमजन से नशे से संबंधित सूचना टोल-फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी के नंबर 90508-91508 पर देने की अपील की है।