फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 30 को निकाली जाएगी राधा अष्टमी की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में राधा अष्टमी की पूर्व संध्या के अवसर पर 30 को शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी तैयारियों के लिए श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की बैठक संस्थानम में आयोजित हुई। राधा अष्टमी पर्व के संयोजक हंसराज सिंगला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सदस्यों की डयूटियां लगाई गई और शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

संस्थानम के प्रबंधक राजेंद्र चौपड़ा, जीओ गीता के जिला प्रधान मंगत राम जिंदल, विजय नरूला, केशव, विजय बवेजा,गीता ज्ञान संस्थानम के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, अशोक अरोड़ा, मनीष सिंधवानी, पवन भारद्वाज, धर्मपाल शर्मा, पवन गुंबर, रविंद्र सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में राधा अष्टमी पर्व तथा शोभा यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटियां लगाई गई।
हंसराज सिंगला ने बताया कि यात्रा में अनेक मनमोहक झांकिया और बैंड शामिल होंगे। गोमाता तथा गीता गोपाल की पालकी, ठाकुर जी की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यह शोभा यात्रा संस्थानम से ब्रह्मसरोवर के पूर्वी भाग से होती हुई अर्जुन चौक पर पहुंचेगी, इसके बाद देवीलाल चौक, महाराणा प्रताप चौक, नया बाजार, सीकरी चौक, पालिका बाजार, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड से होती हुई यह यात्रा कोप्रेटिव बैंक चौक पर पहुंचेगी तथा वहां से वापिस सलारपुर रोड से होती हुई सांय सात बजे संस्थानम में शोभा यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

सभी के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। यात्रा का नगर में स्थान-स्थान पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। गीता मनीषी का सम्मान संस्थाएं करेंगी और पुष्प वर्षा होगी।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को राधा अष्टमी तथा गीता ज्ञान संस्थानम में श्री कृपा बिहारी मंदिर का पाटोत्सव धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जाएगा। प्रात: सात बजे से नौ बजे तक राधा और कान्हा जी का अभिषेक होगा और गीता पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें