फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री गणेश की विधिवत स्थापना के बाद शुरू हुआ पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में हर वर्ष की भांति श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर स्वामी रामनाथ पुरी एवं अन्य संतों ने भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणेश की प्रतिमा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित की। इस अवसर पर यजमान आकाश गिरी, साक्षी गिरी, साईशा गिरी, बिल्लू पुजारी, जोगीधर, बीरा राम, लक्खा सिऺह, रामकुमार, नाजर सिंह, रवि पाल, योगिता व कविता इत्यादि ने श्री गणेश चतुर्थी का पूजन किया।
विज्ञापन

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के चलते मंदिर में निरंतर श्री गणेश भजनों का गुणगान एवं आरती होगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान शिव पार्वती नंदन श्री गणपति गणेश देवी देवताओं में प्रथम आराध्य हैं और अपने भक्तों के समस्त कष्ट व संकटों को दूर करके उन्हें मुक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि गणों के स्वामी होने के कारण इन्हें गणपति कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इनके बारह नाम एकदंत, सुमुख, लंबोदर, विनायक, कपिल, गजकर्णक, विकट, विघ्ननाशक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र तथा गजानन व गणेश का स्मरण सुख एवं शांति प्रदान करने वाला होता है। इस अवसर स्वामी संतोषानंद, स्वामी जीवन दास, नरेश गोयल, अनीता, गोपाल दास, मनोज अरोड़ा व अनुज इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें