परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर जाते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
36 केंद्रों पर हुई पंजाबी विषय की परीक्षा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं कक्षा के पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। जिला शिक्षा विभाग की ओर से उक्त परीक्षा के लिए जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
परीक्षा नकल रहित कराने के लिए की टीमों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने बताया कि परीक्षाओं का सुचारु रूप से संचालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई है। वहीं, शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नकेल कस रहे हैं। संवाद