फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में रोष जताते करते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। बिजली की समस्या के खिलाफ मंगलवार को कृष्णा विहार के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एसडीओ कार्यालय में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने अधिकारियों व कर्मचारियों के कमरों की बिजली और पंखे बंद कर दिए। साथ ही चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शनकारी किरण देवी, निशा रानी, प्रीति बाला, अंजू शर्मा, रजनीत कौर, मीनू शर्मा, गीता ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण उनके बच्चे गर्मी में परेशान हो रहे हैं। पंखे बंद होने से बिजली अधिकारियों को अहसास होना चाहिए कि बिजली के बिना जीवन कैसे लगता है। पिछले दो साल से कृष्णा विहार में बिजली के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। कॉलोनी वासी एसडीओ दो के कार्यालय के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद कृष्णा विहार के लोगों को बिजली मीटर नहीं दिए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझ कर उनकी समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। उनकी कॉलोनी का हाल किसी पिछड़े गांव से भीखराब हैं, शहर में रहने के बावजूद उन्हें बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

एसडीओ मौके पर नहीं मिले तो नाराज लोग एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन नसीब सिंह ने समस्या सुनीं। इसके बाद आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का समाधान 15 दिन के अंदर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन के बाद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें