फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह लाख एमटी धान की खरीद, 75 फीसदी उठान, 68.57 करोड़ रुपये का बाकी भुगतान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में धान के उठान में लगे ट्रक। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान खरीद के बाद उठान और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आई है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के अनुसार, अब तक खरीदे गए 5.99 लाख मीट्रिक टन धान में से करीब 75 फीसदी का उठान हो चुका है जबकि किसानों को कुल 1113.54 करोड़ रुपये के भुगतान में से 1044.97 करोड़ मिल चुके हैं। किसानों का 68.57 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है।
मंगलवार को एजेंसियों ने 17.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया। वहीं, जिला उपायुक्त मीणा ने अधिकारियों को अगले 24 घंटे में शेष भुगतान क्लीयर करने और धान का शत-प्रतिशत उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड की ओर से कुल 5,99,587 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 4,38,178 मीट्रिक टन और हैफेड ने 1,61,409 मीट्रिक टन धान खरीदा है। कुल खरीद में से 4,52,478 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जो करीब 75 प्रतिशत है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3,34,119 मीट्रिक टन यानी 76 प्रतिशत और हैफेड ने 1,18,359 मीट्रिक टन यानी 73 प्रतिशत धान का उठान किया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किया 97 प्रतिशत भुगतान
डीएफएससी नरेश कुमार के मुताबिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को किसानों को कुल 822.26 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। इसमें से 798.16 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। विभाग की ओर से अब तक 97 प्रतिशत भुगतान किया गया है। मंगलवार को भी विभाग ने किसानों के खातों में 13.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वहीं, हैफेड को किसानों को कुल 291.28 करोड़ रुपये का भुगतान करना था, जिसमें से अब तक 246.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह कुल राशि का 85 प्रतिशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें