फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टर हड़ताल पर, केमिस्टों ने कूटी चांदी

Sat, 10 May 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के सभी निजी डॉक्टरों व नर्सिंग होम ने कुरुक्षेत्र के डॉ. भोला के पक्ष में शनिवार को कामकाज बंद रख हड़ताल की जिससे मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिस पर बच्चे के गुस्साए परिजनों ने संबंधित में अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। उन्होने निजी अस्पताल के डॉ. गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, प्रदर्शनकारियों के व्यवहार को देखते हुए आईएमए के डॉक्टरों ने वीरवार दोपहर से हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर लाडवा के सभी निजी डाक्टर शनिवार को हड़ताल पर चले गए। जिस कारण मरीज भटकते देखे गए। शनिवार को सुबह से ही लाडवा के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजोें का तांता लगा रहा। सरकारी डॉक्टरों ने भी शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे तक ही मरीजों को देखा। उसके बाद केवल एमरजेंसी केस पर ही ध्यान दिया। कस्बे के केमिस्टों ने निजी डाक्टरों की हड़ताल का फायदा उठाया और जमकर चांदी कूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें