फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों के लिए भी करें तैयार: डॉ.संधू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल में पहुंचने पर प्रबंधक डॉ. राकेश संधू का स्वागत करतीं प्राचार्या कमल गाबा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। डीएवी शताब्दी स्कूल का प्रबंधक डॉ. राकेश संधू और प्राचार्य कंवल गाबा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में चल रही गतिविधियों को जांचा। इस अवसर पर डॉ. राकेश संधू ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल जैसे खिलाड़ियों को रोल मॉडल बनाकर अपने जीवन को सफल बनाएं। डॉ. संधू ने शिक्षक स्टाफ से कहा कि शिक्षा के मंदिर में आने वाले सभी बच्चों के साथ समान रूप से व्यवहार करें और बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ सामाजिक शिक्षा भी दें। इससे विद्यार्थी समाज के प्रति अपने दायित्व को पहचान सकेंगे। बच्चों को समझाया कि कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए स्कूल में आएं और किसी भी तरह की लापरवाही न करें। स्कूल के प्राचार्य कंवल गाबा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि यह स्कूल हमेशा ही शिक्षा, खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में सकारात्मक परिणाम दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें