फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 48 कोस तीर्थ बस के लिए रंतुक तीर्थ पर हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने 48 कोस तीर्थ दर्शन बस को रविवार को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यात्रा रंतुक यक्ष तीर्थ से शुरू होकर भूरी श्रवा तीर्थ भौर सैयदा मणिपुरक तीर्थ मुर्तजापुर त्रि संध्या तीर्थ संधोली अरुणाय मंदिर अरुणाय पिहोवा शुक्र तीर्थ सतौड़ा एवं श्री कुंज तीर्थ बानपुरा पर पूर्ण होगी।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक बृज भूषण जिंदल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में ऐसा लिखा गया है 48 कोस यात्रा शुरू करने से पहले रंतुक पर जाकर मंगल यात्रा की अनुमति लेनी चाहिए। श्री महादेव गोशाला के प्रधान सुरेंद्र गोयल ने बताया कि महादेव गोशाला 48 कोस के सभी 182 तीर्थों पर यात्रा का आयोजन करेगी प्रति मास गोशाला के सदस्य 10 तीर्थों की यात्रा करेंगे। इस अवसर पर रंतुक तीर्थ के महंत राम अवतार दास ने सफल यात्रा का आशीर्वाद दिया। रंतुक तीर्थ पर पंडित योगेश शास्त्री ने गणेश पूजन करवा कर विश्व कल्याण की मंगल कामनाएं दी। इस मौके पर केडीबी सदस्य एवं महादेव गोशाला के संरक्षक अशोक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें