फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 100 मीटर रेस में प्रज्ञा प्रथम व सीमा रही द्वितीय स्थान पर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद महोत्सव में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के परिसर में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर, शॉट पुट, थ्री लेग रेस, बोरी रेस, लॉन्ग जंप और लेमन रेस आयोजित की गई। इसमें 100 मीटर रेस में प्रज्ञा प्रथम, सीमा द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में प्रज्ञा प्रथम, सीमा द्वितीय और आरजू तृतीय स्थान पर रहीं।
बोरी रेस में सलोनी प्रथम, आरती द्वितीय, खुशबू तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में प्रज्ञा प्रथम, सलोनी द्वितीय और जिया तृतीय स्थान पर रहीं। थ्री लेग रेस में आरजू व प्रज्ञा प्रथम, अनु व जिया द्वितीय और काजल व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। लॉन्ग जंप में आरजू प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, सीमा तीसरे स्थान पर रही। लेमन रेस में नीतू प्रथम, भूमि द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। बीबीए फाइनल की छात्रा प्रज्ञा को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया और खेलकूद के क्षेत्र में सशक्त भागीदारी दिखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जयराम संस्थाएं छात्राओं को खेलकूद संबंधी सारी सुविधाएं मुहैया कराती है ताकि छात्राएं इस क्षेत्र में आगे बढ़ सके और महाविद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले व हरियाणा का नाम भी स्वर्णिम पटल पर चमका सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें