फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में पलक रहीं प्रथम

विज्ञापन
पिपली। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में आयोजित एथलेटिक मीट में विजेता छात्राओं को सम्मानित करत
विज्ञापन
पिपली। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उमरी में तीसरे दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनआईडी की निदेशक प्रो. रमनीक कौर मुख्य अतिथि रहीं। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, रुखसाना द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में डिस्कस थ्रो में प्रभजोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और विकास द्वितीय व मांशु तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट परेड के साथ हुई। विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रचना गुप्ता ने की। कार्यक्रम के दौरान टीपीओ लाभ सिंह, खेल अध्यक्ष हरविंदर सैनी सहित अन्य विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनआईडी के रजिस्ट्रार संदीप भाटिया और एनआईईएलआईटी के सहायक निदेशक सतीश चंद्र भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें