फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी

Thu, 30 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभातफेरी के आयोजक परिवारों को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला में बुधवार की प्रभातफेरी स्वर्गीय जय सिंह परवाना और स्वर्गीय गुरशरण सिंह परवाना के निवास पर पहुंची। प्रभातफेरी का स्वागत प्रभजोत कौर परवाना, हर्षदीप सिंह, नूरदीप सिंह परवाना परिवार के सदस्यों सहित मोहल्ला वासी संगत ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर किया।
गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई इंद्रजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों और कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। विख्यात प्रसिद्ध कवि कुलवंत सिंह रफीक ने ए नानक इक वारी जे तेरा दीदार हो जावे सहित कविताएं पढ़ संगत को निहाल किया। प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा और इसके बाद बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। मंच संचालन नरिंदर सिंह भिंडर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सेवादार मलकिंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार की प्रभातफेरी मुख्त्यार सिंह के निवास पर सेफ एक्सप्रेस हाईवे के पीछे साहा रोड पर पहुंचेगी, शुक्रवार की प्रभातफेरी राजिंदर सिंह कालड़ा के निवास मोहल्ला माजरी में आयोजित होगी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह, कश्मीर सिंह, पार्षद नवनीत कौर, सोनिया परवाना, डिंपल, हरबंस सिंह, अजीत सिंह, सूचा सिंह, सुरिंदर कौर मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें