फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री आगमन से कुछ घंटे पहले भर दिए आसपास की सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले आसपास की सड़कों के भरे गए गड्ढे। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कई वर्षों से गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे लोगों को शुक्रवार को उस समय राहत मिली जब संबंधित विभाग सक्रिय दिखाई दिया। विभाग लोगों की सहूलियत के लिए नहीं बल्कि अपनी तत्परता दिखाने के लिए सक्रिय रहा। मौका था श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का, जिसके कुछ घंटे पहले ही आसपास की सड़कों पर विभाग ने यह तत्परता दिखाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहुंचने से पहले जहां कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़कों के अनेक गड्ढे भरे वहीं सुंदरपुर पुल के पास कई दिनों से जमा बारिश का पानी भी मोटर के जरिए निकाला गया। विभाग की इस तत्परता से लोगों को राहत जरूर मिल गई। विश्वविद्यालय चौक के पास ही दुकान चला रहे संदीप कुमार व विजय का कहना था कि मुख्यमंत्री आए तो गड्ढे भी भर गए। मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले हो जाता तो शायद ये गड्ढे पहले भर जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें