फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे 152 डी पर ट्रक के नीचे आने से महिला की मौत, युवक के साथ बाइक पर थी सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। गांव गंगेहड़ी के निकट हाईवे 152 डी के कट पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है। बाइक चालक महिला को ट्रक के टायर के नीचे देखकर घबराकर मौके से फरार हो गया। जिले के गांव यारा वासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। गुरुवार सायं वह अपनी कार में पिहोवा से मेघामाजरा जा रहा था। जब वह गंगेहड़ी हाईवे 152 डी के कट के निकट पहुंचा तो उसके आगे बाइक चालक एक महिला के साथ जा रहा था। उसी समय एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक को साइड मार दी। बाइक पर बैठी महिला उछल कर ट्रक के टायर के नीचे आ गई। महिला को ट्रक के नीचे देख बाइक चालक घबराकर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक व अन्य लोगों की मदद से उन्होंने महिला को ट्रक के नीचे से निकाला और पिहोवा के अस्पताल में भेज दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें