फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान मिला बगैर सिम वाला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव किरमिच वासी गौरव की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। फिलहाल पुलिस गौरव के साथ होटल के कमरे में रुके युवक की पहचान करने में जुटी है। मामले में पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। होटल संचालक दीपक वासी बीड़ माजरा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

होटल के रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि होटल में गौरव द्वारा कोई भी कमरा बुक नहीं था जबकि गौरव अपने एक अन्य साथी के साथ होटल के कमरा नंबर-202 में रुका था। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से एक मोबाइल बरामद हुआ है, हालांकि इस मोबाइल में कोई सिम नहीं था, लेकिन पुलिस ने इस मोबाइल का आईएमईआई नंबर ट्रेस करने के लिए साइबर सेल को सौंपा है। आईएमईआई नंबर की जांच से मोबाइल की जानकारी के साथ इसमें चलाई गई सिम की जानकारी मिल जाएगी। इससे इस केस को ट्रेस करने में आसानी होगी। हो सकता है यह मोबाइल गौरव के साथ कमरे में रुकने वाले युवक का हो, क्योंकि गौरव अपने साथ मोबाइल नहीं रखता था। इसके अलावा पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
गाड़ी में फरार हुआ युवक
चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गौरव के साथ कमरे में ठहरने वाला युवक सुबह करीब 6 बजे गाड़ी में बैठकर फरार हुआ था। उसने यहां से जाने के लिए गाड़ी मंगवाई थी। गौरव के पास गाड़ी नहीं थी और दोनों युवक होटल भी गाड़ी से नहीं पहुंचे थे। बरामद फुटेज में पुलिस को गाड़ी का नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा पुलिस अन्य जगह से भी फुटेज एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें