फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

158 गांवों में दस्तक, 23 हजार 861 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र के गांवों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के 158 गांवों के 4978 घरों में दस्तक देकर 23 हजार 861 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की है। इनमें से 78 लोगों को फ्लू नजर आया है, जबकि 21 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। इनमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 लोगों को घर में आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। इनमें से दो लोगों को उच्च सेंटर में ट्रीटमेंट कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में 420 गांव में कुल 3 लाख 49 हजार 186 लोग रहते हैं। इन गांवों में कुल 62185 घर हैं। इन घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचेगी और सभी लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना को रोकने के लिए अब 158 गांवों को कवर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए गांव स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है। इसमें एएनएम, आशा वर्कर, शिक्षक, गांव के लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें