फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने 38 स्थानों पर की नाकेबंदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते वाहनों की तलाशी लेती पुलिस। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर में 38 स्थानों पर नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह अनाज मंडी, पीपली में आयोजित होगा। यहां पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और धर्मशालाओं में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। शहर के 26 स्थायी नाकों के अलावा 12 अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं जहां हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। गहलोत ने नागरिकों से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें